बरेली

संजय सक्सेना हत्याकांड में दो सगे भाई गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर की थी हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। थाना सुभाषनगर पुलिस ने हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई हैं।
22 अक्टूबर को वादिनी ने तहरीर देकर बताया था कि उसके भाई संजय सक्सेना पुत्र विलादी सक्सेना निवासी डगरोली, फतेहगंज पूर्वी की गाली-गलौज के बाद एक राय होकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर थाना सुभाषनगर में मुकदमा संख्या 0733/2026 धारा 191(2)/190/115(2)/352/103(1)/351(3) बीएनएस के तहत केस दर्ज हुआ था।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 1. विकास श्रीवास्तव पुत्र मुकेश श्रीवास्तव और 2. आकाश श्रीवास्तव पुत्र मुकेश श्रीवास्तव, दोनों निवासी शांति विहार, बदायूं रोड, थाना सुभाषनगर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में बताया – संजय ने पहले विकास के साथ मारपीट की थी, इसी की रंजिश थी। संजय कुछ समय से नोएडा में ड्राइवरी कर रहा था और दशहरे पर घर आया था। 22 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे शांति विहार में घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। साथ में आशीष गुर्जर भी था जिसके हाथ में नल का हत्था था। भीड़ इकट्ठा होने पर सभी भाग गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button