मथुरा
42 पार्टी/दल लगभग 168 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण किया प्रदान
दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को होगा मतदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा : बी0एस0ए0 इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 एवं खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के संबंध में समस्त मतदान कार्मिकों, माइक्रो आब्जर्वरों, सेक्टर / जोनल मजिस्ट्रेटों एवं नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी की उपस्थिति में सम्पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान हेतु 07 जोनल मजिस्ट्रेटों, 17 सैक्टर मजिस्ट्रेटों (रिजर्व सहित) तथा 41 माइक्रो ऑब्जर्वरो (रिजर्व सहित) की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन का कार्य बहुत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील होता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयोग द्वारा मतदान के संबंध में दिए गए निर्देशों/ नियमों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करें। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक/ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिये दिनांक 23.10.2026 को होने वाले मतदान में प्रतिरूपण को रोकने की दृष्टि से मतदान के समय ऐसे मतदाता जिन्हें फोटो पहचान पत्र जारी किये गये हैं, को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिये मत देने से पूर्व अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। तथापि वे निर्वाचक जो अपना निर्वाचन फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिये निम्नलिखित वैकल्पिक दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा।



