मथुरा
लिव इन मे रह रही मांट की युवती की अलवर में प्रेमी ने की हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। पति और बच्चों को छोड़कर राजस्थान के अलवर में करीब डेढ़ वर्ष से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही मांट की युवती की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका पांच माह की गर्भवती थी। उसका प्रेमी योगेश चौधरी भी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। मृतका भी दो बच्चों की मां थी। मृतका और उसका प्रेमी मांट क्षेत्र के रहने वाले थे। दोनों अलवर के नाहरपुर स्थित मेव मोहल्ले में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र 28 वर्ष और युवक की उम्र 25 वर्ष थी। दोनों की शादी मथुरा में हुई थी, लेकिन बाद में वे अपने परिवारों से अलग होकर अलवर चले गए थे। युवक वहां एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, जबकि महिला सोशल मीडिया पर रील बनाती थी।कमरे में काफी देर तक गतिविधि नहीं दिखने पर पड़ोसियों ने मकान मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मकान मालिक को महिला पलंग पर पड़ी मिली। पास में एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। महिला की गर्दन पर निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले दोनों के बीच हाथापाई हुई थी।



