पाकुड़

बाबूदाहा पंचायत में व्यवस्थित सुविधाओं का सत्यापन की तैयारियों की हुई समीक्षा

Review meeting held regarding SIR activities; necessary instructions issued to officials

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के तहत स्वस्थ पंचायत श्रेणी में चयनित बाबूदाहा पंचायत में केन्द्रीय मूल्यांकन दल के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर उप विकास आयुक्त अरविंद लाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सम्बन्धित विभागों को पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का सत्यापन करने तथा पेयजल गुणवत्ता, कचरा प्रबंधन और स्वास्थ्य-पोषण सेवाओं से जुड़े अभिलेख दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आपसी समन्वय से कमियों को समय पर दूर करने और सभी आवश्यक दस्तावेज व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button