पाकुड़

एसआईआर कार्यों की हुई समीक्षा बैठक,  अधिकारियों को दिए गये आवश्यक निर्देश 

Review meeting held regarding SIR activities; necessary instructions issued to officials

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़ प्रखण्ड सभागार में मतदाता सूची से सम्बन्धित एसआईआर (SIR) कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिले के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट त्रिभुवन सिंह ने की। बैठक में बीएलओ (BLO) एवं उनके सम्बन्धित पर्यवेक्षकों के साथ मतदाताओं से जुड़े एसआईआर शेड्यूल एवं कार्यों में आ रही समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित बीएलओ, पर्यवेक्षकों  एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। अधिकारियों को एसआईआर से सम्बन्धित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने तथा कार्यों के निष्पादन में आ रही समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सम्बन्धित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए एसआईआर प्रक्रिया को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने पर जोर दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button