खैरथल
जिला परिषद सदस्यों के लिए अंतिम दिन 128 नामांकन प्रस्तुत, कुल 226 नामांकन दाखिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन 128 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार जिला परिषद सदस्यों हेतु कुल 226 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं।
अंतिम दिन पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए तिजारा पंचायत समिति में 88 व्यक्तियों द्वारा 117 तथा किशनगढ़बास पंचायत समिति में 40 व्यक्तियों द्वारा 44 नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इस प्रकार दोनों पंचायत समितियों में अंतिम दिन कुल 161 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
तृतीय चरण के तहत नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने तक किशनगढ़बास पंचायत समिति में कुल 139 व्यक्तियों द्वारा 168 नामांकन पत्र तथा तिजारा पंचायत समिति में कुल 202 व्यक्तियों द्वारा 269 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस प्रकार दोनों पंचायत समितियों में कुल 341 व्यक्तियों द्वारा 437 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।

