बरेली

फतेहगंज पश्चिमी के बूथ-25 पर 83.95 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी। विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 83.95 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में बूथ संख्या 25 पर कुल 162 में से 136 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 91 पुरुष और 45 महिला मतदाता शामिल रहे।
मतदान के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट और मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने बूथ पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ब्लॉक परिसर के पास विभिन्न प्रत्याशियों के कैंप लगे रहे। भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के कैंप में प्रबंधक रमन जायसवाल, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अध्यक्ष सक्सेना, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के कैंप में वरिष्ठ नेता किशन लाल यादव, वेदपाल गंगवार, सपा नेता डॉ. मुदित प्रताप सिंह सहित अन्य समर्थक रहे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार के कैंप में घनश्याम सिंह, हरीश गंगवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button