अमरोहा

भारत राष्ट्रीय सेवक  संघ ने नगलिया मुंशी में लगाई जन चौपाल

संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
अमरोहा हसनपुर । भारत राष्ट्रीय सेवक संघ (BRSS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. विनोद नागर के दिशा-निर्देश पर  हसनपुर ब्लॉक के ग्राम नगलिया मुंशी में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता होशियार प्रधान  ने की, जबकि संचालन BRSS के जिला अध्यक्ष अमरोहा दीपक गुर्जर ने किया। कार्यक्रम के संयोजक हसनपुर ब्लॉक अध्यक्ष नो सिंह रहे। इस दौरान हरकेश सिंह, पीतम सिंह, साहब सिंह सहित संगठन के  आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।जन चौपाल में ग्राम वासियों को संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों के बारे में बताया गया और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की गई। ग्राम वासियों ने संगठन से जुड़ने का आश्वासन दिया।आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए जिला अध्यक्ष दीपक गुर्जर ने समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button