कैराना

विवाहिता से मारपीट में पति समेत तीन पर मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर के एक मोहल्ले की निवासी विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी 25 मई 2023 को गांव सेधपुर हलवाला थाना गंगोह निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि पति उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। वह मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाता था। वर्ष 2025 में ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने बताय कि फरवरी 2026 में जेठानी ने साजिश के तहत अपनी बहन से पति का निकाह करा दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button