कैराना
बाइक मिस्त्री पर रॉड से किया हमला
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। बाइक मिस्त्री पर लोहे की रॉड से हमले के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला अफगानान निवासी शारिक ने पुलिस को बताया कि अंबा मैरिज होम के सामने उसकी बाइक मरम्मत की दुकान है। कुछ दिन पहले बाइक के सामान को लेकर गांव जहानपुरा निवासी भूरा से उसका विवाद हो गया था। आरोप है कि 18 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे भूरा, मुशारिक, समीर और एक अज्ञात युवक उसकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मुशारिक ने पीछे से उसके सिर पर लोहे की रॉड मार दी, जिससे वह घायल हो गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


