शामली

छात्राओं के हाथों हुआ विद्यालयों के विकास कार्यों का शुभारंभ

नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी,एवं खंड शिक्षा अधिकारी ने बढ़ाया बच्चों का मनोबल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

जलालाबाद शामली : जलालाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष ज़हीर मलिक व अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा के प्रयास से शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लगभग 55 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का फीता काट कर शुभारंभ किया गया।मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना व 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग सहित अन्य मदों से जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद जूनियर हाईस्कूल जलालाबाद और पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष ज़हीर मलिक व एबी एस ऐ राहुल धामा व अधिशासी अधिकारी जयबीर शर्मा द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया जाना बालिका शिक्षा और समान अवसरों के प्रति सकारात्मक संदेश के रूप में देखा गया।‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का संदेश देते हुए बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।शुभारंभ कार्यक्रम की खास बात यह रही कि निर्माण कार्यों का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने छात्राओं के हाथों फीता कटवाकर कराया।इस पहल से छात्राओं का उत्साह बढ़ा और उन्हें विद्यालय के विकास से जुड़ने का अवसर मिला।जूनियर हाईस्कूल जलालाबाद में दो कमरे व बरामदा हॉल,रसोईघर और टीन शेड का निर्माण कार्य कराया जाएगा।इसके अतिरिक्त विद्यालय के रास्ते पर दीवार बनाने और मुख्य गेट पर टाइल्स लगाने का कार्य भी कराया जाएगा।दो कमरों के निर्माण कार्य का उद्घाटन कक्षा आठ की छात्रा लजीना ने फीता काटकर किया।वहीं,रसोईघर और टीन शेड से संबंधित निर्माण कार्य का उद्घाटन कक्षा सात की छात्रा फिजा के हाथों फीता कटवाकर कराया गया।विद्यालय के रास्ते की दीवार और मुख्य गेट पर टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ भी कक्षा सात की छात्रा रमा ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक और अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए,बल्कि उन्हें विद्यालय की गतिविधियों और विकास कार्यों में भी भागीदारी का अवसर मिलना चाहिए।छात्राओं से फीता कटवाकर उद्घाटन कराने का उद्देश्य उनमें आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता और आगे बढ़ने की भावना को प्रोत्साहित करना है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज़हीर मलिक ने कहा कि बच्चों का उत्साह और आत्मविश्वास ही उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।विद्यालयों में बेहतर सुविधाएं मिलने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा और वे शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।इसके अलावा पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 के मुख्य गेट और शौचालय सहित अन्य निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन किया गया।इस दौरान प्रधानाचार्या महेंदरी देवी और अध्यापिका ममता से फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। विद्यालय में सुविधाओं के विस्तार से शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष जहीर मलिक, अधिशासी अधिकारी जयवीर शर्मा, अवर अभियंता (सिविल) योगेश कांबोज, खंड शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह धामा, जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य भूप सिंह, पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 की प्रधानाचार्या महेंदरी देवी, अध्यापिका ममता तथा सभासद प्रतिनिधि देवेंद्र पाल और सुनहैरा कोरी, लिपिक मुकेश कुमार सैनी सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं,छात्र-छात्राएं और नगर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।नगर पंचायत की ओर से कराए गए इन कार्यों को विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button