कैराना
पुनरीक्षण को लेकर बूथों पर लगाए गए शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। विधानसभा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के तहत मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर लगाए गए। शिविरों में पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने तथा नाम और पते में त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए आवेदन लिए गए।
शनिवार को क्षेत्र में मतदेय स्थलों पर पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ द्वारा शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन, निवास स्थान परिवर्तन और अन्य जरूरी सुधार के लिए फार्म-8 के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए गए। वहीं, मतदेय स्थलों पर शिविरों में लोगों की आवाजाही देखने को मिली। कुछ लोग मतदाता सूची में अपने नाम तलाशते नजर आए। सूची में नाम मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।