साहेबगंज

अनुमंडलीय पत्रकार संघ ने दुर्गा पूजा समितियों को दिया शारद सम्मान-2026

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहलअनुमंडलीय पत्रकार संघ की ओर से गुरुवार को राजमहल अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों को शारद सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।चयनित समितियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर उनका हौसला बढ़ाया गया।आगे संघ द्वारा तीन प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।भव्य पंडाल निर्माण के लिए राजमहल बर्मन कॉलोनी स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति,बर्मन कॉलोनी को सम्मानित किया गया।आकर्षक प्रकाश सज्जा के लिए तीनपहाड़ मोड़ स्थित बड़ी दुर्गा पूजा समिति को सम्मान दिया गया।भव्य प्रतिमा के लिए महाजनटोली स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, महाजनटोली को शारद सम्मान प्रदान किया गया।इस अवसर पर अनुमंडलीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष बापू सरदार सिंह उर्फ सन्नी सिंह ने कहा कि सभी पूजा समितियों को इस सुंदर आयोजन के लिए पत्रकार संघ की ओर से बहुत-बहुत बधाई।पूजा समितियों ने अपनी मेहनत से मां दुर्गा की भक्ति और समाज को एक साथ जोड़ने का काम किया है,यह सम्मान हम सभी पत्रकारों के लिए गर्व की बात है।सम्मान पाने के बाद सार्वजनिक पूजा समिति बर्मन कॉलोनी के अध्यक्ष किशन बर्मन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पत्रकारों द्वारा हमारी पूजा कमेटी को सम्मान दिया जाना हमारे लिए गौरव की बात है।भविष्य में हमारी समिति इससे भी बेहतर पंडाल, प्रकाश सज्जा और भव्य प्रतिमा की व्यवस्था करने का प्रयास करेगी।कार्यक्रम में अनुमंडलीय पत्रकार संघ के सचिव राहुल साहा, उपाध्यक्ष शशिकांत यादव,उप सचिव दिनेश उपाध्याय,शत्रुघ्न हजारी,मोहम्मद महताब,सपन कुमार,अभिषेक भगत,विक्रम प्रताप,अमित कुमार सहित सभी सम्मानित पूजा समितियों के सदस्य उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button