साहेबगंज

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान

AICC पर्यवेक्षक दिनेश गुर्जर 27 अक्टूबर को आएंगे साहिबगंज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज कांग्रेस के वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत 27 अक्टूबर को AICC पर्यवेक्षक एवं मध्य प्रदेश के मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर साहिबगंज आएंगे।उनके आगमन और प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की।बैठक में 27 अक्टूबर को दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में होने वाली बैठक और अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।जिले के सभी प्रखंडों औरसंगठनात्मक इकाइयों से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।बैठक में 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले“वोट बचाओ-देश बचाओ”महारैली को लेकर भी चर्चा की गई।जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कहा कि 27 अक्टूबर को साहिबगंज पहुंच रहे AICC पर्यवेक्षक दिनेश गुर्जर जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे तथा दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।एक नवंबर 2026 के दिल्ली कार्यक्रम में साहिबगंज जिले से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी बासुकीनाथ यादव,मो.कलीमुद्दीन,उमेश पाण्डेय, सुनील पासवान,सरफराज आलम,अली कुरैशी, जामुन दास,सबदुल अंसारी,मो.साईद,सूरज पासवान,उदय पासवान,लोकनाथ यादव सहित प्रखंड एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button