बरेली
रिद्धिमा में तीन दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । एसआरएमएस रिद्धिमा ‘ए सेंटर ऑफ परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स’ में तीन दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का रविवार को समापन हुआ।
थिएटर विशेषज्ञ एवं निर्देशक राघव जोशी के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंतिम दिन प्रतिभागियों को दो टीमों में बांटकर दो नाटकों का मंचन कराया गया। पहली प्रस्तुति मुंशी प्रेमचंद की कहानी ‘कफन’ और दूसरी फणीश्वरनाथ रेणु की कहानी ‘पंचलाइट’ पर आधारित रही।
समापन अवसर पर चेयरमैन डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार और डॉ. रीता शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।






