शामली

एक नवंबर को विकास भवन में लगेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश, पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से किया जाएगा लाभान्वित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 

शामली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक नवंबर को विकास भवन शामली में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी बृजेन्द्र शुक्ल ने विकास भवन सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी और लाभार्थीपरक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एक नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू होने वाले शिविर में सभी विभागीय अधिकारी निर्धारित समय से एक घंटा पहले आवश्यक अभिलेखों और तैयारियों के साथ पहुंचना सुनिश्चित करें। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button