मथुरा
वृद्ध महिला की हत्या कर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही में मुखविर की सूचना पर वृद्ध महिला की हत्या कर चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी नें पूछने पर बताया कि मेरे ही पड़ोस में जो हत्या हुई है वह मैनें की है,मृतका बुजुर्ग मुझे अपने बच्चे की तरह मानती थी मैं उनके घर पर आता-जाता रहता था,उनको ज्वैलरी पहनता देखता था और नवरात्रि में मैं और मेरी बहन कन्या-लांगूर खाने गये थे तभी मुझे उनकी तिजोरी दिखी तभी से मेरे मन में और लालच आ गया था मैं अक्सर उन्हे चुराने व लूटने की सोचता रहता था । इसके लिये मैंने गूगल पर बेहोशी की इंजेक्शन व तमंचे की भी खोज की थी,मैं अम्मा के बगल वाले घर में ही रुपा कचौड़ी के मकान में कार्य करता हूँ,दिनांक 24.10.2026 को समय करीब 10.00 बजे रात्रि को मैने अम्मा के घर की बेल बजायी अम्मा दरवाजे पर आयी तो मैंने कहा कि अम्मा आपकी छत पर मेरा कपड़ा गिर गया है तो उन्होने कहा कि ठीक है और अम्मा छत की चाबी लेकर मुझे छत पर लेकर जाने लगी तो मैने मौका देखकर जीने पर पड़ी हुई ईंट उठाकर अम्मा के सिर पर व चेहरे पर ईंट से कई वार मारकर अम्मा की हत्या कर दी व ईंट को मैने जीने पर ही छोड़ दिया था व जिसके पश्चात मैं अम्मा के पहने हुए जेवर व कमरे में रखे फ्रिज के पास गया जहाँ पर एक बैग रखा था जिसमें जेवर थे उन्हे लेकर मैं वहाँ से घर का दरवाजा बंद कर भागकर अपने घर पर आ गया था ,मैं अपने घर पर कपड़े बदलकर सो गया था।



