मथुरा

प्रेमी के साथ करवाचाैथ मना रही थी चार बच्चों की मां

तभी सामने आ गया पति; जेठानी ने सिखा दिया सबक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र की वसंत विहार कॉलोनी में गुरुवार रात करीब सात बजे उस समय हंगामा मच गया, जब करवाचौथ के दिन कथित प्रेमी से मिलने पहुंची एक विवाहिता को उसके पति ने पकड़ लिया। घटना के बाद परिवार की महिलाओं के बीच जमकर विवाद हुआ। प्रेमी से मिलने पहुंची देवरानी से जेठानी भिड़ गई। दोनों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार छटीकरा निवासी युवक की शादी करीब 15 वर्ष पहले धौलपुर निवासी महिला से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि महिला का गांव के ही युवक से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को पति को पत्नी के वसंत विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में पहुंचने की जानकारी मिली। इसके बाद वह भी मौके पर पहुंच गया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची। इसी दौरान परिवार की महिलाओं के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को अलग कराया। हंगामे के बीच कथित प्रेमी के मौके से भाग गया। बताया गया कि कथित प्रेमी मथुरा की एक कंपनी में काम करता है। कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। मकान मालिक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस पति-पत्नी को थाने ले गई। सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button