
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर जवाहरलाल सैनी गुरुवार को एक बार फिर एक टृाली हरा चारा लेकर कान्हा गौशाला में पहुंचे। अपने हाथों गौमाताओं को हरा चारा खिलाने के बाद आत्मिक सुख शांति अनुभव कर साथियों सहित वापस लौटे।
प्रचार पाने अखबारों में फोटो छपवाने वाले कथित गौसेवकों से एक दम अलग ,गौ सेवा को अपने जीवन का ध्येय बना चुके गौ भक्त समाजसेवी जवाहर लाल सैनी एक बार फिर गुरुवार को आठ हजार रुपए का एक टृाली हरा चारा लेकर शमसाबाद रोड़ स्थित कान्हा गौशाला पहुंच गए। गौ माताओं को बार बार हरा चारा खिलाने वाले जवाहर लाल सैनी ने बताया कि गौसेवा करके जो आत्मिक सुख शांति और आनंद की अनुभूति होती है उसका बयान करने के लिए शब्द नहीं हैं। मेरे जीवन का ध्येय बना है गौसेवा।
अरसे से गौ माताओं की सेवा करते आ रहे जवाहरलाल सैनी दीन दुखियों वृद्धजनों जरुरतमंदों की निस्वार्थ भाव से सेवा में भी सदैव तत्पर रहते आए हैं। जहांगीराबाद स्थित आवासीय वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों की सेवा उनका नियमित कार्यक्रम बन चुका है। जब भी अवसर मिलता है वृद्धजनों जरुरतमंदों तक भोजन, दवायें , वस्त्र आदि पहुंचाने में पीछे नहीं रहते।
गुरुवार को उनके साथ चामुंडा मंदिर कमेटी अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, विवेक लोधी अरूण लोधी विशाल लोधी लखमी चंद लोधी शेखपुरा आदि मौजूद रहे।



