गोरखपुर

हनुमान नगर में सी.सी. रोड निर्माण कार्य का शुभारम्भ

चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने तोड़ा नारियल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोरखपुर : विस्तारित नगर पंचायत बड़हलगंज की सीमा के अन्तर्गत वार्ड नम्बर 08, तिलक नगर में  सी.सी. रोड निर्माण कार्य का शुभारम्भ चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने नारियल तोड़ कर किया।
रविवार को चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने तिलक नगर में अनूप जायसवाल के घर से मेनरोड को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते हुये पूजनोपरांत नारियल तोड़ा। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास नगर पंचायत का लक्ष्य है। चिल्लूपार के विधायक श्री त्रिपाठी और चेयरमैन डॉ प्रीति महेश उमर के नेतृत्व में विकसित चिल्लूपार की कड़ी का हिस्सा बनने के लिये नगर पंचायत कदम से कदम मिला कर चल रहा है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा सभासद प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव, सभासद दीपक शर्मा, रामदास मद्धेशिया, रवि साहनी, विरेन्द्र गुप्ता, खुर्शीद अहमद, राजकुमार निगम, सुरेश उमर, अनुप जायसवाल, अमरनाथ उमर, कृष्ण कुमार गुप्ता, मोनू श्रीवास्तव, संजय पटवा, शिवम सोनी, परमात्मा पटवा, सोनू कुमार, हिमांशु गौड़, प्रदीप सोनकर, उमेश यादव, अमलेश कुमार, दिनेश मद्धेशिया, इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button