मथुरा

मथुरा में नागरिक शांति मार्च

मध्य एशिया में युद्ध विराम की मांग उठी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मथुरा में मध्य एशिया में बढ़ते युद्ध और निर्दोष लोगों की मौत के विरोध में एक नागरिक शांति मार्च निकाला गया। “युद्ध नहीं, बुद्ध चाहिए” और “अमेरिका-इजरायल होश में आओ, जंगखोरी पर रोक लगाओ” जैसे नारों के साथ सैकड़ों नागरिकों ने तत्काल युद्ध विराम की मांग की। यह शांति मार्च अखिल भारतीय साम्प्रदायिकता विरोधी समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। इसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वाम दलों से जुड़े शांतिप्रिय नागरिकों ने भाग लिया। मार्च की शुरुआत शाम को स्थानीय भगत सिंह पार्क से हुई, जहां शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यह विकास मार्केट स्थित गांधी स्मारक तक पहुंचा, जहां एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता शिवदत्त चतुर्वेदी ने की। सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने राष्ट्रीय संप्रभुता से समझौता किया है। कार्यक्रम का संयोजन जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने किया। इस अवसर पर मधुवन दत्त चतुर्वेदी, उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी, सौरभ इंसान, विक्रम वाल्मीकि, याकूब शाह, दिनेश बिंदल, राधा चौधरी, फतेह सिंह एडवोकेट और उमाशंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button