गोड्डा

गोड्डा पुलिस लाइन में नव नियुक्त चौकीदारों को दिया गया प्रशिक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। पुलिस लाइन में नव नियुक्त ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों एवं कानून – व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीसी अंजली यादव, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी एवं डीसीएलआर रितेश कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे। एसपी ने चौकीदारों को अपने कार्यों को ईमानदारी एवं सजगता के साथ निभाने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, सूचना तंत्र को सक्रिय रखने तथा आमजन से समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में चौकीदार उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button