गोड्डा

सभी को गरिमामय जिंदगी जीने का अधिकार : डालसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया रहा है। इसी कड़ी में बोआरीजोर प्रखंड के ईटहरी, पथरगामा के लतौना में गांव में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी गई एवं इससे संबंधित बुकलेट का वितरण किया गया। डालसा की ओर से गठित टीम के सदस्यों में शामिल बासुदेव मणीनंदन कुमार, रामविलास महतो, बोआरीजोर की अनिता टुडू आदि ने ग्रामीणों को नालसा (संवाद ) योजना, 2025 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज में सभी को गिरमापूर्ण जिंदगी जीने का अधिकार है। अधिकार का अतिक्रमण करने पर ही उसे दंडित किया जाता है। नालसा का उद्देश्य हाशिए पर पड़े कमजोर आदिवासियों और विमुक्त, घुमंतू जनजातियों के लिए न्याय तक पहुंच को सुदृढ़ कराना है। इस योजना के तहत जनजातीय समुदायों के लिए कानूनी सेवा विशेष यूनिट स्थापित की जाएगी। जनजातीय समुदायों से वकील, अधिकार मित्रों को सभी प्रकार की कानूनी सहायता प्रदान करने, अदालतों में प्रतिनिधित्व, सरकारी लाभ प्राप्त करने में सहायता देने व दस्तावेजीकरण के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा इन समुदाय को मोबाइल विधिक सहायता वैन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूलों में विधिक साक्षरता और कानूनी सहायता क्लिनिकों का प्रदर्शन व रोडिया, दूरदर्शन के माध्यम से कानूनी रूप से जागरुकता प्रदान की जाएगी। विशेष अभियान चलाकर पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, रोजगार, बच्चों का नामांकन, छात्रवृत्ति और शैक्षिक योजनाओं, पेशा कानून के तहत भूमि, पुनर्वास, वनाधिकार संबंधी दावों में कानूनी प्रतिनिधित्व व सहायता देना आदि शामिल हैं। इन समुदाय के क्षमता निर्माण और सशक्तिकरण, स्वरोजगार का सृजन करने, वित्तीय साक्षरता कार्यशाला सहित गरिमापूर्ण जीवन जीने की दिशा में प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा गोड्डा, सुंदरपहाड़ी, पथरगामा, बसंतराय, महागामा, बोआरीजोर, ठाकुरगंगटी, मेहरमा आदि प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में कानून की जानकारी दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button