ललितपुर

कचहरी परिसर में सार्वजनिक जल सेवा केन्द्र का शुभारंभ

डीएम ने की पहल की सराहना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भीषण गर्मी के बीच आमजन और अधिवक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से गुरुवार को कचहरी परिसर में सार्वजनिक जल सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन स्थानीय एक संस्थान एवं लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। उद्घाटन जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने फीता काटकर किया। इस दौारान लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सन्मति सर्राफ, ला.शिवचरन सोनी तथा संस्थान से हाकिम सिंह सहित संस्था के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। जिलाधिकारी का स्वागत एसोसिएशन अध्यक्ष हरीराम राजपूत एड. ने अन्य अधिवक्ताओं ने साथ किया। जिलाधिकारी ने भीषण गर्मी में जल सेवा जैसी जनहितकारी पहल की सराहना की और कहा कि गर्मी के मौसम में पानी का महत्व और बढ़ जाता है। ऐसे सामाजिक प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। इस दौरान कचहरी परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने मुख्य सड़क पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में के.के.बंसल, बादाम सिंह, बहादुर अहिरवार, कुंवर जगवीर, रामगोपाल गोस्वामी, पवन कौशिक, रामचरन, मदन, देशराज, भागीरथ, विजय सक्सेना, प्रमोद श्रीवास्तव, राजपाल यादव, रवि रैकवार, जगदीश कुशवाहा, पूजा रैकवार समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button