ईओ के नेतृत्व में 52 सुपरवाइजर करेंगे निगरानी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना-2027 की तैयारियो ने गति पकड ली है। नगर क्षेत्र के 26 वार्डों को 311 ब्लॉक (खण्डो) में बॉटा गया है, प्रत्येक खण्डों में एक प्रगणक की नियुक्ति की गयी है। प्रगणको के कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए 52 सुपरवाइजरों की नियुक्ति भी की गयी है। नगर के समस्त 26 वार्डों मे 22 मई 2026 से मकानों के सूचीकरण का कार्य प्रगणकों द्वारा आरम्भ किया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना-2027 के कार्यों को सुचारू रूप से सम्पादित कराने के लिए अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा को चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है। चार्ज अधिकारी ने बताया कि 7 मई, 2026 से मकानो के सूचीकरण का कार्य मोबाइल ऐप के द्वारा नागरिक स्वयं भी कर सकेंंगे। 7 मई, 2026 से जो नागरिक स्व-गणना करना चाहेगे, इसके लिए उन्हे अपने मोबाइल पर बेबसाइट खोलना होगा। उसके बाद यूपी को चुनना होगा। यूपी को चुनने के बाद पेज पर एक कैप्चा आएगा जिसे सही-सही नीचे निर्दिष्ट स्थान पर भरना होगा और भवन स्वामी को अपना मोबाइल नम्बर भरकर आगे बढते जाना है। इसके बाद अपने घर का सही लोकेशन जियो टैग करना होगा और प्रत्येक सवाल का सही-सही उत्तर देते जाना है, अंत में स्वयं भरी गयी प्रविष्टियों का सत्यापन करने के उपरांत सम्मिट कर देना है। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जनगणना 2027 के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा समस्त तैयारियां कर ली गई है। नगर क्षेत्र में स्थित समस्त 26 वार्डो को 311 ब्लॉकों में बांटा गया है, सभी ब्लॉक (खण्डों) में एक-एक प्रगणक व प्रगणक के कार्यों के पर्यवेक्षण 52 सुपर वाइजरों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण सत्र के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा समस्त जनगणना प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, डेटा संकलन की विधि, घर-घर सर्वेक्षण की तकनीकी एवं आवश्यक सावधानियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही जनगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान चार्ज अधिकारी/ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जनगणना प्रभारी/कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, जनगणना लिपिक हबीब खान, लिपिक अमित पाराशर, कंप्यूटर ऑपरेटर भगवान सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

