पाकुड़

हरीशपुर में इस्लाहे मुआशरा कान्फ्रेंस का आयोजन, उपासना मरांडी ने किया उद्घाटन

Islahe Muashra Conference organized in Harishpur, inaugurated by Upasana Marandi

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड के हरीशपुर स्थित जामा मस्जिद के तामीर व तरक्की के उद्देश्य से इस्लाहे मुआशरा कान्फ्रेंस के तहत भव्य जलसा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में आयोजकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जमील अहमद कासमी और मुफ्ती सोहराब अली कासमी ने समाज सुधार, आपसी भाईचारा और एकता पर विस्तृत विचार रखे। उपासना मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों, शिक्षा और आपसी सहयोग को मजबूत करना आज की जरूरत है। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और समाज के विकास में सामूहिक योगदान देने का संदेश दिया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, प्रखंड सह सचिव अखलाकुर रहमान सहित कई झामुमो कार्यकर्ता, स्थानीय लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button