जालौन

 जालौन में जनगणना-2027 को मिला जनसहभागिता का बड़ा संदेश

 जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों ने स्वयं भरी स्व-गणना, जनपदवासियों से भी की सहभागिता की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई(जालौन)-जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रहे स्व-गणना अभियान को जनपद में व्यापक जनसमर्थन और जागरूकता का स्वरूप मिलता दिखाई दे रहा है। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय सहित जनपद के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों ने स्वयं अपनी स्व-गणना भरकर जिम्मेदार नागरिक होने का संदेश दिया।
जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की मजबूत नींव है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक बढ़-चढ़कर स्व-गणना अभियान में सहभागिता करे और घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करे। उन्होंने कहा कि नागरिकों की एक-एक सही जानकारी भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आवास, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए यह केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश और समाज के विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता का अभियान है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी एवं सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है और प्रत्येक व्यक्ति का इसमें सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना की सुविधा से अब नागरिक स्वयं अपनी जानकारी आसानी से दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बन रही है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने भी स्व-गणना कर आमजन को जागरूक करने का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित स्व-गणना अभियान के अंतर्गत नागरिक निर्धारित पोर्टल पर मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी सत्यापन कर अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। उपस्थित सभी लोगों ने जनपदवासियों से अपील की कि वे जागरूक नागरिक बनकर जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button