बाराबंकी

रेलवे ट्रैक पार करते समय युवक की मौत

बाराबंकी से काम कर घर लौटते वक्त सफदरगंज स्टेशन पर हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जिले के सफदरगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक काम से लौटकर घर जा रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव और घर में कोहराम मच गया।
यह घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे हुई। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तुरकानी निवासी राम विलास रावत (35) पुत्र आशाराम शहर में काम करने के बाद ट्रेन से सफदरगंज रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। वह पटरी के रास्ते ही अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान अयोध्या की ओर से आ रही दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आने से राम विलास बुरी तरह कट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनका शव करीब 200 मीटर तक क्षत-विक्षत हो गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक राम विलास के परिवार में दो बेटियां, 9 वर्षीय प्रियांशी और 5 वर्षीय दिव्यांशी, तथा दो बेटे, 4 वर्षीय समर और 6 माह का नंदलाल हैं। पिता की मौत की खबर से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button