पाकुड़ विद्युत प्रमंडल ने जारी की सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंताओं की सूची, उपभोक्ताओं की सुविधा एवं त्वरित समस्या समाधान हेतु विभाग की पहल
Pakur Electricity Division released the list of Assistant and Junior Electrical Engineers, department's initiative for the convenience of consumers and quick problem resolution.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ विद्युत प्रमंडल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सहायक विद्युत अभियंता (AEE) एवं कनीय विद्युत अभियंता (JEE) की अद्यतन सूची जारी की गई है। विभाग द्वारा जारी सूची में अधिकारियों के नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर एवं संबंधित कार्यक्षेत्र की जानकारी उपलब्ध कराई गई है, ताकि उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान में सुविधा मिल सके। जारी सूची के अनुसार संबंधित अधिकारी इस प्रकार हैं —
गिरधारी सिंह मुंडा (पाकुड़ अर्बन) – AEE
मोबाइल नंबर : 8789327703
कार्य क्षेत्र : पाकुड़, बल्लभपुर, हिरणपुर, रानीकोला, मालपहाड़ी आदि।
आलोक केरकेट्टा (पाकुड़ रूरल) – AEE
मोबाइल नंबर : 9341785512
कार्य क्षेत्र : दुबराजपुर, पारोलबोना आदि।
आशीष पटेल – JEE
मोबाइल नंबर : 9140875225
कार्य क्षेत्र : टाउन एवं ग्रामीण क्षेत्र, पाकुड़, बल्लभपुर, हिरणपुर, रानीकोला, मालपहाड़ी, दुबराजपुर, पारोलबोना आदि।
प्रभुतेश्वर तिवारी – AEE
मोबाइल नंबर : 8789498996
कार्य क्षेत्र : अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, हाथीमारा, जियापानी, तलवा, चंदना आदि।
सुरेन्द्र मुर्मू – JEE
मोबाइल नंबर : 7488537515
कार्य क्षेत्र : महेशपुर, तलवा, चंदना, जियापानी, हाथीमारा आदि।
बिंजू भूषण पूर्ति – JEE
मोबाइल नंबर : 8969732070
कार्य क्षेत्र : अमड़ापाड़ा एवं लिट्टीपाड़ा क्षेत्र।
इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेन्द्र कुमार बेसरा का मोबाइल नंबर 9431135858 जारी किया गया है। विद्युत विभाग ने आमजनों से अपील की है कि बिजली आपूर्ति, फॉल्ट, ट्रिपिंग अथवा अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। विभाग द्वारा निर्बाध एवं बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


