शामली
नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। थाना आदर्शमंडी पुलिस ने एमएस फार्म, करनाल रोड पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने की अपील की गई।