नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। थाना झिंझाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल, तीन मोटरसाइकिलों के टायर मय रिम, दो नंबर प्लेट, एक अवैध तमंचा, कारतूस तथा चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम सिंगरा मोड़ के निकट खोकसा मार्ग पर चेकिंग के दौरान रितिक पुत्र समन्दर एवं अजय पुत्र नारायण उर्फ नाना निवासी खोकसा को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।