शामली
15 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गढ़ीपुख्ता। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने एक आरोपी को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेंद्र निवासी गंदेवड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।