शामली
मारपीट और गाली-गलौज के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव हथछौया में महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज के मामले में झिंझाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कौशर पुत्र उमरदीन तथा उमरदीन पुत्र नगीना उर्फ गिन्ना निवासी हथछौया को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामला मार्च माह में दर्ज कराए गए मुकदमे से संबंधित बताया गया है।