रामपुर शाहबाद
मृतक के भाई की तहरीर पर बाइक के अज्ञात चालक पर केस दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के धुरियाई निवासी अधेड़ की 30 मई को अज्ञात मोटरसाइकिल चालक की लापरवाही से टक्कर के बाद मौत हो गई। अधेड़ का अंतिम संस्कार करने के बाद मृतक के भाई श्यामलाल ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।मृतक की पहचान भागीरथ पुत्र खुशाली प्रसाद निवासी ग्राम धुरियाई, थाना शाहबाद के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार भागीरथ शाम करीब 6 बजे शाहबाद से कुछ सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे। आंधी बारिश के चलते वे थोड़ा देर से निकले थे। शाहबाद बिलारी स्टेट हाइवे स्थित धुरियाई मोड के पास किसी अज्ञात बहान चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजन देर शाम तक उनकी तलाश करते रहे। अगले दिन सुबह उनकी लाश सड़क किनारे एक पेड़ के पास मिली। मौके पर मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा भी टूटा हुआ पड़ा मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

