रामपुर शाहबाद

संगठन पदाधिकारी ने पूछा कार्यालय प्रभारी का हाल-चाल आर्थिक रूप से पहुंचाई मदद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। कुछ दिन पूर्व एक मार्ग दुर्घटना में घायल हुए पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय प्रभारी राशिद अल्वी की सूचना मिलने पर तुरंत संगठन के पदाधिकारी उनका हाल-चाल लेने घर पहुंचे थे। वहीं चिकित्सकों द्वारा उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी गई थी । संगठन के पदाधिकारियो ने उनके घर पहुंचकर दोबारा उनका हाल-चाल जाना और आर्थिक रूप से उन्हें सहायता भी उपलब्ध कराई । उसके ठीक पक्ष समस्त पदाधिकारी द्वारा विशाल रेस्टोरेंट में एक बैठक का आयोजन किया और चाय पर चर्चा करते हुए 16 नवंबर को संगठन की मनाए जाने वाली दूसरी वर्षगांठ की रूपरेखा भी तैयार की। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक बीपी विद्यार्थी, अध्यक्ष आफताब वेग,महासचिव सिफत मियां, उपाध्यक्ष विशाल जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार भटनागर और अभिषेक शर्मा के साथ-साथ महिला विंग की अध्यक्ष नेहा गुप्ता, कोषाध्यक्ष फैजी खान,मुस्तफा अली, जहीर खान सहित अन्य पदाधिकारी रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button