रामपुर शाहबाद

द्वितीय स्थापना दिवस के कार्यक्रम की सफलता के लिए पत्रकारों का मंथन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के दूसरे स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए पत्रकारों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। जिसको लेकर रमपुरा स्थित ढाबे पर बैठक की गई। जिसमें कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाई गई।
उससे पहले पत्रकार संगठन के लोग सड़क दुर्घटना में घायल हुए पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय प्रभारी राशिद अल्वी का हालचाल लेने उनके आवास पर भी पहुंचे और संगठन की तरफ से आर्थिक सहायता भी की। ढाबे पर हुई चाय पर चर्चा के दौरान 16 नवंबर को संगठन की मनाए जाने वाली दूसरी वर्षगांठ की रूपरेखा बनी। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक बीपी विद्यार्थी, अध्यक्ष आफताब,महासचिव सिफत मियां, उपाध्यक्ष विशाल जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार भटनागर और अभिषेक शर्मा के साथ-साथ महिला विंग की अध्यक्ष नेहा गुप्ता, कोषाध्यक्ष फैजी खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तफा अली, जहीर खान सहित अन्य पदाधिकारी रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button