बरेली

IGRS रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र अव्वल, प्रदेश में पहला स्थान

बरेली, बदायूं, पीलीभीत संयुक्त रूप से प्रथम, 74 थानों ने भी मारी बाजी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                       
बरेली। पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी के निर्देशन में बरेली परिक्षेत्र ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शासन की जनसुनवाई समाधान प्रणाली (IGRS) में जून-2026 की रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
बरेली, बदायूं और पीलीभीत जनपद ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाया। वहीं परिक्षेत्र के कुल 74 थाने भी प्रदेश में संयुक्त रूप से अव्वल रहे। इसमें बरेली के 21, बदायूं के 22, पीलीभीत के 11 और शाहजहांपुर के 20 थाने शामिल हैं।
डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के कारण यह सफलता मिली। उत्कृष्ट कार्य के लिए परिक्षेत्र कार्यालय के आईजीआरएस कर्मी उ0नि0 शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार व आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही जिन थानों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा, उनकी समीक्षा की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button