बरेली

स्वगणना ऐप ने रोकी कदमताल, एक घर में लग रहा एक घंटा

चार्ज अधिकारी भी परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली / रिठौरा। भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे स्वगणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन) कार्य को बुधवार को तकनीकी खामी का सामना करना पड़ा। स्वगणना ऐप की धीमी गति और सर्वर डाउन होने के कारण क्षेत्र में जनगणना का कार्य पूरी तरह बाधित रहा, जिससे फील्ड में तैनात कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जनता के सहयोग और ऑनलाइन डेटा फीडिंग के लिए प्रशासन द्वारा प्रगणक और सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं, जो 16 नवंबर से लगातार इस कार्य में जुटे हुए हैं। लेकिन बुधवार को ऐप न चलने के कारण काम की रफ्तार थम गई। स्थिति यह रही कि नेटवर्क और ऐप की सुस्त चाल के चलते प्रगणकों को एक-एक घर की गणना का डेटा ऑनलाइन करने में एक-एक घंटे तक का समय लग गया।
प्रगणक लोकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को उनका स्वगणना ऐप बिल्कुल नहीं चला, जिसके कारण वे दिन भर में एक भी परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज नहीं कर सके। दूसरी ओर, पोर्टल पर प्रगति रिपोर्ट कम दिखने से चार्ज अधिकारियों को भी उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। कर्मचारियों ने तकनीकी समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है, ताकि जनगणना कार्य समय पर पूरा हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button