रामपुर शाहबाद

मारपीट, झोपड़ी तोड़ने और जान से मारने की धमकी का आरोप

थाने में दी तहरीर।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद । थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम जयतोली निवासी हबीब पुत्र शब्बीर ने थाना पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, झोपड़ी तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है पीड़ित के अनुसार हसमत पुत्र गामा, उस्मान पुत्र गामा, महसर अली पुत्र गामा तथा मोनीश पुत्र बाबर अली उर्फ जवर अली ने उसके साथ मारपीट की, झोपड़ी क्षतिग्रस्त कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाना शाहबाद पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button