बरेली

वृक्षारोपण महायज्ञ–2026

बरेली में मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया सामूहिक वृक्षारोपण, लिया हरियाली का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। वन एवं वन्यजीव प्रभाग द्वारा “वृक्षारोपण महायज्ञ–2026” के अंतर्गत आज भव्य कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि दुग्ध विकास एवं पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, महापौर डॉ. उमेश गौतम, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी ने सामूहिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा वृक्ष भावी पीढ़ी की आधारशिला हैं। महापौर व जनप्रतिनिधियों ने इसे जनआंदोलन बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में बच्चों का नुक्कड़ नाटक, वन विभाग-WWF की प्रदर्शनी और वैदिक महायज्ञ हुआ।
आईटीबीपी कमांडेंट एस. झा, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, एसपी सिटी मानुष पारिक, अपर जिलाधिकारी पूर्णिमा सिंह, समाजसेवी अनिल सक्सेना, मुख्य वन संरक्षक पी.पी. सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button