अमरोहा

कांवड़ यात्रा-2026 के मद्देनजर डीएम व एसपी ने कावड़  यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी नितिन गौड़  और पुलिस अधीक्षक लाखन सिंह यादव   ने संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, और व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यात्रा के दौरान सुचारु यातायात बनाए रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य  सुविधाओं की  व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए अच्छी सुविधा के साथ  संपन्न हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button