अमरोहा

तिगरी गंगा मेला को  सकुशल संपन्न कराने को लेकर डीएम-एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा। आगामी ऐतिहासिक राजकीय तिगरी गंगा मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी नितिन गौड़ व पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने मंगलवार को तिगरी गंगा मेला स्थल का निरीक्षण किया।इस दौरान डीएम और एसपी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर तैयारियों की समीक्षा की। मेले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, सफाई, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत व्यवस्था और घाटों पर सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें। घाटों पर गोताखोर, नाव और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के निर्देश दिए गए। भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष योजना बनाने को कहा गया। गोष्ठी में संबंधित विभागों के अधिकारीव कर्मचारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button