थाना कांधला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के सोने-चांदी के जेवर किए बरामद
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। एलम कस्बे में एक सप्ताह पहले हुई लाखों के जेवरात चोरी की घटना का थाना कांधला पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सोनू उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से सोने-चांदी के कई आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।