हजारीबाग

बरही थाना क्षेत्र रसोईयाधमना में भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी।

तीन गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर और बिहार पुलिस की सी०आई०डी० टीम द्वारा सूचित किया गया है कि हजारीबाग जिलान्र्तगत बरही थाना क्षेत्र के रसोईयाधमना के पास एक ट्रक में अवैध शराब लोड कर तथा साथ में बिना नंबर के केटा कंपनी का छोटी गाड़ी में कुछ लोग है जो उक्त शराब का तस्करी हेतु बिहार ले जाने की बात कर रहें है तुरंत कार्रवाई करने पर उन्हें पकड़ा जा सकता है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं छापामारी के लिये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही राधा प्रेमकिशोर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी बरही बिनोद कुमार, रंजीत भगत तथा थाना सशस्त्र बल के हवलदार / आरक्षी सम्मिलित थे। प्राप्त सूचना के आधार पर छापामारी दल रसोईयाधमना के पास पहुंचा तो तो दूर से एक ट्रक एवं छोटी केटा गाडी दिखाई दिया। इसी दौरान पुलिस गाडी को देखकर ट्रक से उतरकर एक व्यक्ति झाड़ी की तरफ अंधेरा में भाग गया। इस दौरान छोटी केटा गाड़ी में दो व्यक्ति तथा एक व्यक्ति ट्रक को चलाकर गया की ओर भागने लगे जिन्हें पीछा करके रसोईयाधमना टॉल टैक्स के आगे रास्ता ब्लॉक करके बिहार पुलिस की टीम के साथ मिलकर रोका गया। दोनों गाड़ी रोकने के बाद ट्रक एवं छोटी गाड़ी के चालकों से भागने का कारण पूछने पर वे लोग बताये कि ट्रक में शराब लोड है इसी को बार्डर पार कराने के लिये रसोईयाधमना में लोकल तस्करों से बात कर रहे थे इसी दौरान पुलिस गाडी आ गई तो पकड़े जाने के भय से भाग रहे थे। पकड़ाये व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम (1) खिरोघर साव उर्फ गुलाब साव उम्र 32 वर्ष पिता विशेश्वर साव, साकिन-छोटकी बरही, (2) राकेश कुमार उम्र 27 वर्ष पिता दयाशंकर मिश्रा, साकिन-गया रोड बरही, (3) सन्नी कुमार उम्र 28 वर्ष पिता स्व० बिनोद साव, साकिन-पटना रोड बरही, सभी थाना-बरही, जिला-हजारीबाग के रहने वाले हैं। मौजुद सशस्त्र बल के सहयोग से उक्त वाहन संख्या- HP72D-7889 का जाँच किया तो पाया कि वाहन में अवैध शराब लोड था रात्रि का समय हो गया था। सड़क पर माल उतारकर जॉच करना संभव नही था इसलिये शराब लोड ट्रक एवं छोटी बिना नंबर का केटा वाहन एवं पकड़ाये उपरोक्त व्यक्तियों को लेकर थाना आया तथा पुलिस बल को निगरानी में पकड़ाये व्यकितयो को तथा अवैध शराब लोड ट्रक को सुरक्षार्थ थाना परिसर में निगरानी में रखा गया। थाना में आकर सुबह तक इंतजार किया ताकि कोई व्यक्ति पकड़ाये शराब पर अपना दावा करें तथा उसका वैध कागजात प्रस्तुत करें। परंतु सुबह तक कोई भी व्यक्ति थाना पर वैध कागजात के साथ उपस्थित नहीं हुए। तत्पश्चात् सुबह उक्त ट्रक संख्या- HP72D-7889 पर लोड अवैध शराब की जाँच करनें पर पाये कि उक्त वाहन में MACDOWEELS NO 1 750 ML-299 पेटी, (एक पेटी में 12 बोतल एवं एक बोतल में 750 मिली-कुल 3588 बोतल-2691 लीटर), MACDOWEELS NO 1 350 ML -592 पेटी, (एक पेटी में 24 बोतल एवं एक बोतल में 350 मिली-कुल 14208 बोतल-5328 लीटर), MACDOWEELS NO 1 180 ML-299 पेटी, (एक पेटी में 48 बोतल एवं एक बोतल में 180 मिली-कुल 14352 बोतल-2583.36 लीटर), लोड है। तत्पश्चात अवैध शराब लोड वाहन ट्रक संख्या- HP72D-7889 को जप्त किया गया तथा पकड़ाये व्यक्तियों को गिरफतार किया गया। इन तीनो के पास से (1) ट्रक संख्या- HP72D-7889 एवं उसपर लोड अवैध शराब MACDOWEELS NO 1- 750 ML-299 पेटी, (एक पेटी में 12 बोतल एवं एक बोतल में 750 मिली-कुल 3588 बोतल-2691 लीटर), MACDOWEELS NO 1-350 ML-592 पेटी, (एक पेटी में 24 बोतल एवं एक बोतल में 350 मिली-कुल 14208 बोतल-5328 लीटर), MACDOWEELS NO 1-180 ML-299 पेटी, (एक पेटी में 48 बोतल एवं एक बोतल में 180 मिली-कुल 14352 बोतल-2583.36 लीटर), कुल 1190 पेटी अवैध शराब (2) बिना नंबर का केटा वाहन जिसका इंजन नंबर G4FLRV798524 चेचिस नंबर-MALPB812LRM020256 बरामद किया गया। इस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही राधाप्रेम किशोर थाना प्रभारी बरही थाना बिनोद कुमार पंकज कुमार थाना प्रभारी शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button