हजारीबाग

ठंड को देखते हुए बीडीओ ने किया बिरहोर परिवार के बीच कम्बल बितरण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ : बड़कागाँव ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रखण्ड के कांडतरी पंचायत के बिरहोर कालोनी ग्राम सतबहिया व चन्दोल पंचायत के ग्राम लौकरा में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल तथा प्रभारी कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ,प्रभारी मुखिया राजदेव महतो, पंचायत समिति सदस्य रंजीत चौबे की उपस्थिति में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कम्बलों का वितरण किया गया।इसके अलावा शीतलहरी से बचाव हेतु अलाव आदि की व्यवस्था करने का निदेश दिया गया।बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि प्रशासन भी जरूरतमंदों तक सरकारी सहायता पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रहा है।कंबल वितरण का मुख्य उद्देश्य शीतलहर और बढ़ती ठंड के बीच असहाय वर्ग के लोगों को राहत पहुंचाना था। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जरूरतमंदों की सहायता लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया गया।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार प्रभारी कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता,प्रभारी मुखिया राजदेव महतो, पंसस सुरेश चौधरी एवं रंजीत कुमार चौबे , मुखिया प्रतिनिधि सनित महतो , सुरेश चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button