संभल में पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर पुस्तक मेले का आयोजन
छात्र-छात्राओं ने उत्साह से खरीदीं एनसीईआरटी पुस्तकें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
संभल : शंकर भूषण शरण जनता इण्टर कालेज,सम्भल में “पुस्तक जागरूकता एवं सुलभता शिविर पुस्तक मेला”का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक सम्भल के दिशा निर्देशन में एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के प्रतिनिधि मो० जुबैर आलम व वेअन्त सिंह की उपस्थिति में किया गया। इस पुस्तक मेले में मेला प्रभारी नरेन्द्र सिंह वर्तवाल (प्रधानाचार्य), करिश्मा सिंह (प्रधानाचार्या), डा० कुमुद दुबे (प्रधानाचार्या) की उपस्थिति में सम्भल शहर के पुस्तक विक्रेताओं मे से रस्तौगी बुक डिपो, अग्रवाल पुस्तक मन्दिर आदि ने अपने-अपने स्टॉल लगाये। पुस्तक मेले के आयोजन का उददेश्य छात्र/छात्रों को परिषद द्वारा संचालित कक्षा 9 से 12 तक की पुस्तकों का प्रचार-प्रसार तथा उनकी सुगमता पूर्वक उपलब्धता कराना था पुस्तक मेले में छात्र/छात्राओं ने बुक स्टॉल पर विभिन्न विषयों की पुस्तकों को देखा और उत्साह पूर्वक अपने अपने विषय की एन.सी.आर.टी. की पुस्तकें कय की। इस पुस्तक मेला में राजकीय कन्या इण्टर कालेज, सम्भल, भा० उमेद राय इण्टर कालेज, सम्भल, ब्रज रतन सु० आ० कन्या इण्टर कालेज, सम्भल, हिन्द इण्टर कालेज, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, सम्भल, आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इण्टर कालेज, सम्भल, शंकर भूषण शरण जनता इण्टर कालेज, सम्भल, जिया उल उलूम इण्टर कालेज, सरायतरीन व बी०डी०इण्टर कालेज, जी०जी०आई०सी० इण्टर कालेज, सरायतरीन के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस आयोजन में उपरोक्त विद्यालयों के सर्व रूवेद आलम, सतेन्द्र शुक्ला, मनीष, नीरज सिंह, रामौतार, मधु, निशा सक्सैना, अरबीना,संजना गुप्ता (प्रधानाचार्या), उपस्थित रहे। इस मेले को सफल बनाने में विद्यालय के सर्व डॉ टेकचन्द, मनोज कुमार गुप्ता, मनोज कुमार भास्कर, वेदप्रकाश, मुकेश शर्मा, जयप्रीत सिंह, अतुल, अशोक कुमार,सुधा सैनी, इन्द्रा रस्तौगी, सीता, ऋतु शर्मा आदि ने अपना अपना सहयोग प्रदान किया। मीडिया प्रभारी के रूप में नरेन्द्र सिंह सौलंकी ने अपना योगदान दिया।



