धनबाद
डीएवी महिला महाविद्यालय में शासी निकाय की बैठक संपन्न हुई पहुंचे गिरिडीह के सांसद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
धनबाद। डीएवी महिला महाविद्यालय कतरास में बुधवार को शासी निकाय की बैठक हुई, जिसमें बकाया भुगतान करने, महाविद्यालय के विकास तथा डीएमएफटी फंड से फुलवार स्थित महाविद्यालय के 5 एकड़ जमीन को चार दिवारी करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए महिला महाविद्यालय परिवार द्वारा शीघ्र ही उपायुक्त को एक आवेदन दिया जाएगा। शासी निकाय की बैठक में डा मंतोष कुमार पांडेय (पीके राय कॉलेज के एचओडी) को महिला महाविद्यालय के सचिव चुना गया। शासी निकाय के अध्यक्ष गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने डीएवी महिला महाविद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग करने की घोषणा की। बैठक में मुख्य रूप से सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, डा मंतोष कुमार पांडेय, कतरास एरिया 4 के प्रतिनिधि, प्राचार्य सुषमा रानी चतुर्वेदी, प्रेमनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।



