सिंगरौली

तीन निरीक्षकों को डीएसपी बनने पर पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत सिंगरौली जिले में पदस्थ निरीक्षक राकेश साहू एवं अर्चना द्विवेदी सहित एक अन्य निरीक्षक को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया। इस उपलब्धि पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिंगरौली में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि अधिक जिम्मेदारी और नेतृत्व का अवसर भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और निष्ठा के साथ नए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा आमजन को बेहतर, संवेदनशील और प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने भी दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने नए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर विभाग का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सूबेदार आशिष तिवारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button