जनसमस्याओं के निदान को सभासदों ने उठाई आवाज़।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
संभल : नगर पालिका परिषद सम्भल के सभासदों का संयुक्त प्रेस नोट जारी कर नगर पालिका परिषद सम्भल के समस्त सभासदों का कहना है कि नगर क्षेत्र की जनता द्वारा लगातार पेयजल, जल निकासी, सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, नालियों की मरम्मत एवं अन्य मूलभूत जनसमस्याओं के समाधान हेतु शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। सभासद इन समस्याओं को समय-समय पर नगर पालिका प्रशासन के समक्ष रखते हैं, किंतु अनेक आवश्यक जनहित कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। इन कार्यों में हो रही देरी के कारण आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है तथा जनता अपने निर्वाचित सभासदों से जवाब मांग रही है। इससे सभासदों की छवि भी प्रभावित हो रही है, जबकि वे लगातार जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं। समस्त सभासद नगर पालिका प्रशासन से आग्रह करते हैं कि जनहित से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और नगर में विकास कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ें। हम सभी सभासद जनभावनाओं का सम्मान करते हुए नगर हित एवं जनहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। तथा आशा करते हैं कि प्रशासन भी जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करेगा। वार्ड नंबर 11 के सभासद राजेंद्र पाल, वार्ड नंबर 32 सभासद पति प्रमोद सैनी, वार्ड नंबर 6 सभासद वेदप्रकाश, वार्ड नंबर 2 सभासद आसिफ, वार्ड नंबर 7 सभासद एहसान, समस्त सभासद नगर पालिका परिषद,सम्भल।



