शामली
ऑपरेशन सवेरा के तहत विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
“ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अंतर्गत थाना आदर्श मंडी पुलिस ने देवी उमर कौर वैदिक इंटर कॉलेज, बनत में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर और परिवार को बर्बाद कर देता है। विद्यार्थियों से खेल, शिक्षा, कौशल विकास और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया गया।
पुलिस ने यह भी बताया कि यदि कहीं नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस या डायल-112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।